पुरुषों में रोजाना स्पर्म का प्रोडक्शन होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही स्पर्म काउंट और क्वॉलिटी में गिरावट आने लगती है. आइए जानते हैं क्या है पिता बनने की सबसे सही उम्र और किस उम्र के बाद पिता बनने पर आपकी और बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. अक्सर माना जाता है कि बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं की एक सही उम्र होती है जबकि पुरुष किसी भी उम्र में बच्चे पैदा कर सकते हैं. हालांकि, यह बात पूरी तरह सही नहीं है. बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं की उम्र जितनी मायने रखती है, उतनी ही पुरुषों की उम्र भी. इसकी वजह ये है कि उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों में स्पर्म काउंट और इसकी क्वॉलिटी गिरने लगती है. पिता बनने की सही उम्र- विशेषज्ञों के मुताबिक, पुरुषों के लिए 20 से लेकर 30 साल तक की उम्र पिता बनने के लिए सही है. हालांकि 50 या उससे ज्यादा की उम्र होने पर भी पुरुष बच्चे पैदा कर सकते हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 92 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था. शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्चा पैदा करने में पुरुषों की उम्र काफी महत्वपूर्ण होती है. 40 वर्ष से ज्यादा उम्र होने ...